बेख़ौफ़ होकर चीते के साथ सोता है यह शख्स, देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यह वीडियो वाकई में दिलेरी को दर्शाता है। हालांकि, ऐसा करना खतरनाक साबित हो सकता है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक व्यक्ति अपने घर में चीते के साथ सो रहा है। व्यक्ति का घर कोई आलीशान नहीं है बल्कि एक झोपड़ी है। जबकि मौसम सर्दी की है।
इस सर्दी भरे मौसम में वह व्यक्ति जमीन पर कंबल ओढ़कर एक नहीं, दो नहीं, बल्कि तीन चीते के साथ सोया है। यह दृश्य बेहद डरावना है। वह व्यक्ति वीडियो में उम्रदराज दिख रहा है और चीता उससे ऐसे घुला मिला है जैसे वर्षों दोनों एक दूसरे को जानते हैं। वीडियो में देखा जा रहा है कि एक चीता व्यक्ति के साथ सोया है। जबकि दूसरा और तीसरा उसके बगल में सोया है।
इस बीच बाकी चीते की नींद खुलती है तो वे भी व्यक्ति के पास आकर सो जाते हैं। चीते की आहट से उसकी भी नींद खुल जाती है। उस समय वह ऐसा भाव प्रकट करता है मानो डरने की कोई बात नहीं है। वीडियो सीसीटीवी फुटेज की है। ऐसे में संभावना है कि वीडियो किसी चिड़ियाघर अथवा वन की है।
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- "खूबसूरती के साथ सोना। वीडियो देख रोंगटे खड़े हो गए। पता नहीं यह आदमी कौन था। "
इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 13 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। जबकि 1 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक्स किया है और 200 से अधिक लोगों ने इसे रिट्वीट किया है। कुछ लोगों ने कमेंट्स किए हैं, जिनमें उन्होंने उम्रदराज व्यक्ति के दिलेरी की जमकर तारीफ की है।